1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा: राज्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक

आगरा: राज्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा: राज्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक

{ आगरा से OP वरुण की रिपोर्ट }

राज्यमंत्री एवं भीमनगरी समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ जीएस धर्मेश ने सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एडीएम नगर निगम और टोरंट अधिकारियों के साथ भीमनगरी क्षेत्र में विकास कार्यों की अमीक्षा बैठक की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आयोजन क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई लापरवाही न होने पाएं। उन्हेंने कहा कि रजत जयंती पर भीमनगरी का आयोजन भव्य होना चाहिए। कहीं पर भी विकास कार्य में कोई कमी नही रहनी चाहिए।

विकास कार्यों क्षेत्रों की चर्चा करते हुए उन्हेंने बुद्ध विहार चक्कीपाट, नाला काजीपाड़ा रविदास नगर, छीपीटोला औलिया रोड, टीला शेखमन्नु, तलैया काजीपाड़ा, बिजलीघर के अलावा आयोजन क्षेत्र में विकास कार्य समय से पूर्ण कराए जाएं।

छीपीटोला औलिया रोड, टीला शेखमन्नु, तलैया काजीपाड़ा, बिजलीघर के अलावा आयोजन क्षेत्र में विकास कार्य समय से पूर्ण कराए जाएं। सर्किट हाउस में भीमनगरी अध्यक्ष डॉ जीएस धर्मेश, भरत सिंह पिप्पल, सुभाष भिलावली, अशोक पिप्पल, दिनेश भारत, मीडिया प्रभारी आशीष कुमार प्रिंस, श्याम जरारी एसवी दिनकर आदि मौजूद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...