अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज पत्नी मलाना संग आगरा आकर ताजमहल का दीदार करेंगे। इस दौरान उनके काफिले के रास्ते में कोई आवारा जानवर न आ जाये, इसको लेकर आगरा प्रशाशन ने पूरे रास्ते मे विशेष लठैत तैनात किए हैं।
ट्रम्प के आगमन को लेकर प्रशाशन ने स्वागत और सुरक्षा की हर व्यवस्था चाकचौबंद कर रखी है। साफ सफाई से सुरक्षा तक की हर जिम्मेदारी बखूबी से निभाई जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति अहमदाबाद से आज शाम 4 बजकर 45 मिनट पर आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर उतरेंगे और वहां से काफिले के साथ ताजमहल पहुंचेंगे।
चाकचौबंद व्यवस्था के बीच भले ही कोई उनके काफिले के आस पास फटक भी न पायेगा पर आवारा जानवरों का उपाय फिर भी प्रशाशन के पास नहीं था। कोई भी श्वान और आवारा गौवंश उनके मार्ग पर आकर अव्यवस्था फैला सकता था। इसको देखते हुए आगरा प्रशाशन ने व्यवस्था करते हुए पूरे मार्ग पर जगह जगह अभ्यस्त लठैत तैनात किए हैं। यह सभी लठैत जानवरो को पकड़ने में सिद्ध हस्त हैं और इनकी मौजूदगी में कोई भी आवारा जानवर काफिले के आस पास भटक नहीं पायेगा।