1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा: PFI सदस्यों को लेकर जारी किया गया हाई अलर्ट

आगरा: PFI सदस्यों को लेकर जारी किया गया हाई अलर्ट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा: PFI सदस्यों को लेकर जारी किया गया हाई अलर्ट

आगरा में पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (पीएफआई) को लेकर अलर्ट किया गया है। वहीं आगरा पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक नागरिकता संशोधन (सीएए) को लेकर पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया के सदस्या लोगों को फिर भड़काने का काम कर सकते है।  

वहीं सूचना मिलने के बाद आगरा पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है और पीएफआई संगठन के सदस्यों की छानबीन करने में जुट गई है। इस मामले में एसएसपी बबलू कुमार ने पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने के आदेश दिए है।

नागरिकता संशोधन बिल को लेकर उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में हुए हिंसात्मक बवाल में पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (पीएसआई) संगठन के सदस्यों को बताया गया है। प्रदेश पुलिस ने अबतक पीएसआई संगठन के 25 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

आपको बता दें कि, पीएफआई ने यूपी पुलिस द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया है। वहीं इस मामले में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एम मुहम्मद अली जिन्ना का कहना है कि, यूपी पुलिस द्वारा लगाए गए तममा आरोप बेबुनियाद हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...