(आगरा से शिव कुमार की रिपोर्ट)
आगरा थाना अछेनरा में आज सुबह पुलिस के साथ थाने के अंदर मारपीट का मामला सामने आया। थाने के अंदर मुंशी, कांस्टेबल और एक सब इंस्पेक्टर के साथ मारपीट घटना सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया था। साथ ही पुलिस ने इस मामले में कई और लोगों को भी अपनी हिरासत में ले लिया है।

दरसल थाना अछनेरा के गांव फतेहपुरा में आज सुबह पी आर वी को सूचना मिली कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। इस सूचना पर पी आर वी गांव फतेहपुरा पहुंची। जिसमें से एक पक्ष मौके से भाग गया और दूसरे पक्ष के पिता, पुत्र को पुलिस ने मौके से पकड़कर पुलिस थाना ले आई।

जब सूचना उनके परिचितों को लगी तो कई लोग थाने पहुंच गए। थाना पहुंचते ही परिजनों ने पुलिस से अभद्रता करने लगे, यहां तक की पुलिस के साथ मारपीट भी की। फिलहाल पुलिस इस मामले से जुड़े कई लोगों को हिरासत में लिया है जिन पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की आगे की जानकारी का पता लगने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है।