आवारा पशुओं की वजह से इन दिनों किसान बेहद परेशान है। इसी को लेकर शुक्रवार को बहुजन समाजवादी पार्टी के कई पूर्व विधायकों ने सैकड़ो किसानों के साथ जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौपा।

दरअसल आवारा पशु और जंगली सूअर किसानों की फसल को नष्ट कर रहे है। किसान रात -रात भर जागकर खेत की रखवाली करता है। इसके बाद भी उनकी फसल बर्बाद हो रही है। इन्ही समस्याओं को लेकर बीएसपी के पूर्व विधायकों ने किसानों को लेकर जिलाधिकारी से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत कराया।

इस मामले में जिलाधिकारी ने बीएसपी के पूर्व विधायकों को पूर्ण आश्वासन दिया है। इस समस्या का जरूर हल निकाला जाएगा। वहीं पूर्व विधायकों का कहना है कि, अगर जल्द से जल्द इस समस्या से प्रशासन ने छुटकारा नही दिलाया तो वह किसानों के साथ उग्र प्रदर्शन करेंगे।