1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा: कोरोना वायरस को लेकर डीएम ने मीडिया को आंकड़ों सहित दी जानकारी

आगरा: कोरोना वायरस को लेकर डीएम ने मीडिया को आंकड़ों सहित दी जानकारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा: कोरोना वायरस को लेकर डीएम ने मीडिया को आंकड़ों सहित दी जानकारी

आगरा में कोरोना वायरस से बचाव और जनसामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा अलग अलग आठ टीम बनाई गई।  सभी टीमों की रोजाना शाम ब्रीफिंग, कमियों और सुझावों पर चर्चा होती है। साथ ही सैम्पल कलेक्शन के लिए जिला अस्पताल को नोडल बनाया गया।

फिलहाल अब तक 72 सेम्पल और  आज 16 सैम्पल और मुख्यालय को भेजे गए है।  अब तक भेजे गए सैम्पल में महज पांच पोजेटिव पाए गए है।  प्रशासन के सामने पिछले तीन दिन में कोई भी नया प्रकरण नहीं आया।  कोरोना वायरस से पीड़ित परिवार अब पूरी तरह स्वस्थ, घर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम नजर रख रही है।

बता दें कि, इटली सहित विदेशी मेहमानों के आगरा आगमन पर नजर रखने के लिए स्वास्थ विभाग की डॉ रचना गुप्ता की टीम हर मेहमान की जांच कर रही है।  सभी भीड़भाड़ क्षेत्रों सहित स्कूल, होटल , सिनेमाघरों, और मॉल में मोपिंग कराई जा रही है। जनपद में कोरोना को लेकर कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।

मेडिकल स्टोरों पर मंहगा N-95, मास्क बेचने पर कार्यवाई की जाएगी। साथ ही आज तीन मेडिकल स्टोर पर सीलिंग भी की गई है।  डीएम ने लोगों से अपील की है कि, लोगों को कोरोना वायरस से डरने की कोई जरूरत नहीं है उनके साथ प्रशासन है। साथ ही उन्होंने कहा कि, बच्चों को स्कूल भेजें, साफ सफाई का खास ध्यान रखें।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...