1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा: बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन ने अपनी प्रस्तुति से मचाया धमाल

आगरा: बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन ने अपनी प्रस्तुति से मचाया धमाल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा: बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन ने अपनी प्रस्तुति से मचाया धमाल

(आगरा से संवाददाता शिव कुमार की रिपोर्ट)

ताज महोत्सव में बीते सोमवार की रात को बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया गया। जिसमें  बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन ने अपनी प्रस्तुति से धमाल मचा दिया। लोग नीति मोहन के गानों पर खुद को रोक न सकें और शिल्पग्राम में आए हुए शिल्पी वंस मोर वंस मोर की फरमाइश करते रहे और एक के बाद एक गाने सुने।

नीति मोहन के गीतों पर देर रात तक ताजनगरी थिरकती रही ताज, महोत्सव में नीति के आने का उनके प्रशंसक पिछले कई दिनों से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बीती रात करीब दस बजे वे स्टेज पर आईं और उन्होंने अपने अंदाज में आगरा वासियों का अभिवादन किया।

उन्हें देखते ही कार्यक्रम में मौजूद लोग उत्साहित हो उठे। अपने- अपने मोबाइल से वीडियो और सेल्फी लेना शुरू कर दी। इसके बाद शुरू हुआ उनकी प्रस्तुति का दौर उन्होंने एक के बाद एक कई फिल्मी गीत गाकर लोगों का दिल जीत लिया। इस दौरान नैनो वाले, इंडिया वाले, इश्क वाला लव, फकीरा, एथे आ, बैंग बैंग,  कॉलर ट्यून जैसे बेहतरीन गाने गाए उन्हें देखने और सुनने को ताज महोत्सव में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी हुई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...