आगरा पुलिस ने गुरूवार को एक ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया जो अब तक 100 से ज्यादा लुटपाट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस पूछताछ में इस गिरोह ने कबूल किया है कि इन्होंने सिर्फ यूपी में 35 घटनाओ को अंजाम दिया है। इस गिरोह को पकड़कर आगरा पुलिस ने बड़ी सफलता प्रप्त की है।

इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, गिरोह के मास्टरमाइंड समेत गैंग के 9 बदमाशों को गिरफ्तार किया है, इनके कब्जे से 30 किलो चांदी जिसकी कीमत लगभग 15 लाख है और लाखों के सामन बरामद किए गए है।

पुलिस ने आगे बताया कि, बरामद किए गए सामान की कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। इस गैंग के लीडर पर पुलिस रिकॉर्ड में 25000 का इनाम है जो मुरैना मध्य प्रदेश से अपना गैंग चलाता था। गैंग के ज्यादातर सदस्य एमपी के ही रहने वाले हैं और सभी की उम्र लगभग 20 से 25 साल के हैं।

गैंग का खुलासा करते हुए एसपी पूर्वी और एसपी पश्चिमी ने बताया कि आगरा में 29 दिसंबर 2019 को थाना शमशाबाद क्षेत्र में एक ज्वेलर्स की दुकान में चोरी हुई थी जिस घटना में इस गैंग का हाथ था।