{ आगरा से शिवम् प्रजापति की रिपोर्ट }
ताजनगरी में फैले कोरोना वायरस की वज़ह से सरकरी अस्पतालों की बुरी हालत हो चुकी है। मरीजों में कोरोना वायरस की वज़ह से काफी भय फैल रहा है। ताज़ा मामला थाना रकाबगंज के जिला अस्पताल का है। जहां पर दो दिन पूर्व कोरोना वायरस के मरीजों का उपचार किया गया था।
वहीं आज वहां एक घायल मरीज़ के परिजनों ने बवाल काट दिया है। उनका आरोप था कि यहां साफ सफाई नही है। कहीं हमारे मरीज को भी कोरोना वायरस न हो जाये इसलिए हम यहां ईलाज नही करायँगे। इसी बीच डॉक्टर और मरीज के परिजनों में।जमकर विवाद हुआ।
विवाद धीरे धीरे मारपीट में तब्दील हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। बता दें कि आगरा में हर तरफ़ ख़ौफ़ का माहौल कायम है। यही वज़ह है कि लोग घरों से निकलने में भी सोच रहे है। सरकारी स्कूलों समेत अस्पतालों में बुरी हालत है। जिला प्रशासन लगातार बैठकें कर रहा है।