1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सीहोर में भाईचारे के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर, मुस्लिम समाज में दिखा खासा उत्साह

सीहोर में भाईचारे के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर, मुस्लिम समाज में दिखा खासा उत्साह

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश दिया।

By: Naredra 
Updated:
सीहोर में भाईचारे के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर, मुस्लिम समाज में दिखा खासा उत्साह

बुधनीः पवित्र रमजान माह की समाप्ति के बाद मुस्लिम समुदाय का प्रमुख त्यौहार ईद-उल-फितर नगर बुधनी में बड़े ही शालीन, शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। पूरे रमजान माह के दौरान रोजा, इबादत और दुआओं के बाद ईद के दिन लोगों में खास उत्साह देखने को मिला।

नगर की ताजुल मस्जिद में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हुए और सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की। नगर के काजी साहब द्वारा नमाज अता करवाई गई। इस दौरान देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ मांगी गई।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश दिया। ईद के इस पावन अवसर पर लोगों ने अपने परिवार की खुशहाली के साथ-साथ पूरे देश में शांति, समृद्धि और भाईचारे की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। एसडीओपी रवि शर्मा, तहसीलदार ललित सोनी सहित पुलिस बल के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...