बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने रिया चक्रवर्ती की रिहाई की मांग की है। रिया को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने प्रेमी, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स की खरीद-फरोख्त की थी।
Well done sir! 👏🏽👏🏽👏🏽👏🏽👏🏽 #ReleaseRheaChakraborty https://t.co/a5J7IbQgZM
— Swara Bhasker (@ReallySwara) October 4, 2020
लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर चौधरी की रिया को रिलीज करने की मांग का समर्थन करते हुए स्वरा ने ट्वीट किया, ‘बहुत बढ़िया सर! ’ उन्होंने ट्वीट में हैशटैग के साथ ‘रिलीज रिया चक्रवर्ती’ को टैग किया है।
https://www.instagram.com/p/CFxx_UoJ6qC/
स्वरा ने यह ट्वीट एम्स की रिपोर्ट आने के बाद किया था। एम्स की फॉरेंसिक टीम ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अभिनेता ने आत्महत्या की है और उनकी हत्या नहीं हुई है।
https://www.instagram.com/p/CFeTrg0JX0C/
इस बीच, सांसद ने एक ट्वीट में लिखा था, ‘सुशांत जी की मृत्यु से हम सभी दुखी हैं, पर एक महिला को गलत तरीके से आरोपी बना कर उन्हें सम्मानित नहीं किया जा सकता है।
मैंने पहले ही कहा था कि रिया चक्रवर्ती निर्दोष है। उन्हें और परेशान किए बिना रिहा कर देना चाहिए। वह राजनीतिक साजिश का शिकार हुई हैं।