बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी सड़क हादसें में गम्भीर रूप से घायल हो गयी हैं, बताया जा रहा है कि उनकी कार मुंबई-पुणे हाईवे पर खालापुर के पास एक ट्रक से टकरा गई जिसके बाद शबाना गम्भीर रूप से घायल हो गई।
हादसे के बाद शबाना आज़मी को एम.जी.एम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है, इस हादसे में अभिनेत्री को काफी चोट आई है।
बताया जा रहा है कि कार में शबाना आजमी के साथ जावेद अख्तर भी सवार थे। हालांकि उन्हें मामूली चोट आई है, वहीं कहा जा रहा है कि शबाना के ड्राइवर को भी चोट आई है। अभिनेत्री के कार की टक्कर एक ट्रेक से हुई है।