1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बचपन की तस्वीर की साझा, कही ये बात, पढ़ें

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बचपन की तस्वीर की साझा, कही ये बात, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बचपन की तस्वीर की साझा, कही ये बात, पढ़ें

बॉलीवुड स्टार्स के बचपन की क्यूट तस्वीरों का फैन्स को हमेशा इंतजार रहता है। आते के साथ ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर  वायरल भी हो जाती हैं, लेकिन इस बार जिस एक्ट्रेस ने अपने बचपन की फोटो शेयर की है उसको देख कर आप अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि ये कौन हैं। अगर आप भी ये खबर पढ़ रहे हैं तो जाहिर है कि आप इस एक्ट्रेस को नहीं पहचान पाए होंगे। चलिए आपको बता देते हैं कि ये किसके बचपन की तस्वीर है।

ये तस्वीर है बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की। बॉलीवुड की देसी गर्ल यूं तो अपने बोल्ड अवतार के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार अपने क्यूट अंदाज से उन्होंने फैन्स को न सिर्फ इंप्रेस किया है, बल्कि हैरत में भी डाल दिया है। प्रियंका ने इस बार अपने बचपन  की ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रही हैं।

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पिता की अर्माी यूनीफार्म पहने फोटो डाली है। प्रियंका की इस फोटो को जमकर लाइक मिल रहे हैं।

फोटो के साथ ही कैपशन में प्रियंका  ने बचपन की कुछ यादें भी शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, ‘यह फोटो मेरी नई आने वाली किताब के अल्बम से ली गई है। मैं अपने पिता की आर्मी ड्रेस पहनना पसंद करती थी क्योंकि मैं बड़ी होना चाहती थी और उनके जैसा दिखना चाहती थी। वह मेरे आदर्श थे। वह मेरे एडवेंचर के सेंस को हमेशा प्रोत्साहित करते थे।’ प्रियंका  ने अपने बचपन को याद करते हुए लिखा ‘एक छोटी बच्ची होते हुए भी मैं अक्सर कुछ एक्सप्लोर करना चाहती थी, एडवेंचर करना चाहती थी और कुछ नई चीज करने की फिराक में रहती थी।

मैं कुछ ऐसा करने के प्रयास में रहती थी, जो पहले न हुआ हो, कुछ ऐसा पाना चाहती थी, जो किसी और को न मिला हो, मैं हमेशा फर्स्ट रहना चाहती थी।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...