1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस पूजा बेदी को मिली घमकी, जानिए पूरी वजह

एक्ट्रेस पूजा बेदी को मिली घमकी, जानिए पूरी वजह

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस पूजा बेदी को मिली घमकी, जानिए पूरी वजह

एक्ट्रेस पूजा बेदी एक बड़ी मुश्किल में फंस गयी हैं। कुछ हैकर्स ने पूजा की ई-कॉमर्स वेबसाइट को हैक कर दिया है और मोटी रकम की मांग की है।

ऐसा ना करने पर हैकर्स ने उनकी वेबसाइट से ड्रग्स बेचने की धमकी दी है। पूजा ने इसकी शिकायत पुलिस और गोवा के मुख्यमंत्री से की है।

https://www.instagram.com/p/CFhIUcZJ4Iy/

पूजा बेदी ने सोशल मीडिया के ज़रिए बताया कि उनकी वेबसाइट दोबारा हैक कर ली गयी है। इस बार हैकर्स ने कहा कि अगर वो उन्हें पैसा नहीं देती हैं तो मेरी वेबसाइट पर ड्रग्स बेचेंगे। मैंने पुराने गोवा पुलिस के साइबर सेल में शिकायत दर्ज़ करवा दी है।

https://www.instagram.com/p/CFkFwgHJdUl/

लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। मेरी कम्पनी गोवा में पंजीकृत है। पूजा ने हैकर्स के मेल का स्क्रीन शॉट भी नत्थी किया है, जिसमें हैकर्स ने सभी वेंडर्स को हैक करने की धमकी दी है, जिसके बाद पुलिस अपना काम करेगी। हैकर्स ने कहा कि यह आख़िरी मौक़ा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...