1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस नीतू कपूर ने कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि, फैंस के साथ साझा की हेल्थ अपडेट

एक्ट्रेस नीतू कपूर ने कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि, फैंस के साथ साझा की हेल्थ अपडेट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस नीतू कपूर ने कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि, फैंस के साथ साझा की हेल्थ अपडेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर 4 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। उसके बाद अब उन्होंने फैन्स को खुद का हेल्थ अपडेट देते हुए पोस्ट शेयर की है, जिसपर बेटी रिद्धिमा कपूर का कॉमेंट आया है।

बता दें कि नीतू कपूर चंडीगढ़ में फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की शूटिंग में व्यस्त थीं, जिसके दौरान वह कोरोना संक्रमित पाई गईं। इनके साथ वरुण धवन और अनिल कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।  हेल्थ अपडेट देते हुए नीतू ने जो पोस्ट शेयर की है, उसमें उन्होंने लिखा कि वह पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं।

नीतू लिखती हैं, “हफ्ते की शुरुआत में मैं कोरोना संक्रमित पाई गई थी। सभी सावधानियां बरती जा रही हैं और मैं अधिकारियों का शुक्रिया अदा करती हूं कि उन्होंने हमारी इतनी मदद की और रिस्पॉन्स भी जल्दी दिया। मैं सेल्फ-क्वारंटाइन में हूं। डॉक्टर द्वारा दी गई दवाएं ले रही हूं और पहले से बेहतर महसूस कर रही हूं।”

नीतू कपूर आगे लिखती हैं कि मैं आप सभी के भेजे प्यार और दुआओं का शुक्रिया अदा करती हूं। आप लोग भी सेफ रहिए, मास्क पहनकर रखिए, सावधानी से दूरी बनाकर चलिए और अपना ख्याल रखिए, नीतू कपूर।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...