कैट की गिनती बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में होती है। इसी खूबसूरती और स्टाइलिश अंदाज के चलते कैटरीना की सोशल मीडिया पर भी शानदार फैन फॉलोइंग है।
कैटरीना का हर अंदाज उनके फैंस के बीच खूब पसंद किया जाता है। चाहे वह ट्रेडिशनल लुक में नजर आएं या फिर वेस्टर्न, उनके फैंस के बीच उनका हर लुक पसंद किया जाता है। इस बीच कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। जिसमें वह विंटर वियर में नजर आ रही हैं।

कैटरीना का विंटर लुक उनके फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। इस फोटो में कैटरीना कैफ ऑरेंज कलर के लोअर और टीशर्ट के साथ आर्मी प्रिंट जैकेट में नजर आ रही हैं।
फोटो में एक्ट्रेस शानदार पोज देती दिख रही हैं। फोटो में कैटरीना बेहद क्यूट और खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस के फैन कमेंट्स के जरिेए उनकी इस तस्वीर पर प्यार बरसा रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।
आपको बता दें कि कैटरीना कैफ अपकमिंग फिल्म ‘फोन भूत’ में नजर आएंगी। फिल्म में ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी हैं। इसके अलावा कैटरीना जल्द ही अली अब्बास जफर की सुपरहीरो फिल्मों की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं।