1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. मिष्टी चक्रवर्ती की मौत की आने के बाद खुद अभिनेत्री ने किया खंडन : पढ़े

मिष्टी चक्रवर्ती की मौत की आने के बाद खुद अभिनेत्री ने किया खंडन : पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मिष्टी चक्रवर्ती की मौत की आने के बाद खुद अभिनेत्री ने किया खंडन : पढ़े

बॉलीवुड और बंगाली एक्ट्रेस मिष्ठी मुखर्जी का शुक्रवार को निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने साल 2012 में फिल्म ‘लाइफ की तो लग गई’ नाम की फिल्म से मिष्ठी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था और फिल्मों में कई आइटम सॉन्ग भी किए थे।

मिष्ठी मुखर्जी के निधन के बाद से फैंस उन्हें लेकर ट्वीट कर रहे हैं और कुछ लोग उनके करियर के बारे में जानने के लिए इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं। इसी बीच, कई लोगों ने मिष्ठी मुखर्जी के स्थान पर मशहूर बंगाली एक्ट्रेस और मॉडल मिष्टी चक्रवर्ती के निधन को लेकर पोस्ट कर दिए और मिष्टी चक्रवर्ती के निधन के खबर भी आने लगी।

https://www.instagram.com/p/CF5VS_1ph6W/?utm_source=ig_embed

अब मिष्ठी चक्रवर्ती ने इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और बताया कि उन्हें कुछ नहीं हुआ है। साथ ही उन्होंने इंटरनेट पर आ रही खबरों को गलत बताया है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इंटरनेट सर्च की एक फोटो शेयर की है, जिसमें मिष्ठी चक्रवर्ती के निधन का दावा किया गया था, जिसे एक्ट्रेस ने गलत बताया है। उन्होंने स्क्रीनशॉट पर फेक न्यूज लिखकर पोस्ट किया है।

उन्होंने इस फोटो के साथ लिखा है- ‘कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मैं मर चुकी हूं… भगवान की कृपा से मैं ठीक हूं और अभी एक लंबा रास्ता तय करना है। #FakeNews। इस पोस्ट पर अब लोग फनी इमोजी शेयर कर रहे हैं। मिष्ठी मुखर्जी के स्थान पर मिष्ठी चक्रवर्ती की तस्वीर भी शेयर की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...