1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्टर पुनीत पाठक ने अपनी गर्लफ्रेंड निधि से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, देखें

एक्टर पुनीत पाठक ने अपनी गर्लफ्रेंड निधि से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, देखें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्टर पुनीत पाठक ने अपनी गर्लफ्रेंड निधि से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, देखें

मशहूर कोरियोग्राफर के बाद एक्टर के तौर पर पहचान बना चुके पुनीत पाठक  आखिरी शादी के बंधन में बंध ही गए। उन्होंने अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड निधि मूनी से शादी रचा ली है।

आपको बता दे, दोनों की प्री-वेडिंग रस्मों की डीटेल्स तो हम आपके साथ पहले ही शेयर कर चुके हैं। वहीं अब उनकी शादी की पहली झलक भी सामने आ चुकी है।

जिसमें पुनीत और निधि बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वहीं ये पहली झलक पुनीत की शादी पर पहुंची जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह ने शेयर की है। जिसके बाद उन्हें चारों तरफ से बधाइयां मिल रही हैं।

दरअसल, भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पुनीत पाठक और निधि मूनी की शादी की एक वीडियो शेयर की है। जिसमें पुनीत और निधी एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

वहीं वीडियो में एक महिला पुनीत का सेहरा ठीक करती दिख रही है, ये महिला पुनीत की मां मालूम होती हैं। वहीं पुनीत को देखकर उनकी दुल्हनिया बहुत खुश हो रही हैं और उनकी तारीफ करती दिख रही हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...