एक्टर मिलिंद सोमन कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। पहले अपनी एक न्यूड फोटो की वजह से ट्रोल हुए एक्टर अब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पौरशपुर’ को लेकर खबरों में हैं।
हाल ही में फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया गया है। इसी बीच मिलिंद ने अपने कोविड टेस्ट को लेकर एक बड़ा दिलचस्प ट्वीट किया है जो वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में मिलिंद ने बताया है कि पिछले कुछ महीनों में वो कितनी बार अपना कोविड टेस्ट करवा चुके हैं। उन्हें ऐसा क्यों करना पड़ा इसके पीछे की वजह भी उन्होंने बताई है।
7th covid 19 test yesterday! Negative 🙂 local authorities are asking to take a test now before almost every trip between cities and countries
— Milind Usha Soman (@milindrunning) December 7, 2020
एक्टर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘कल 7वां कोविड टेस्ट करवाया। जो कि नेगेटिव आया, लोकल अथॉरिटीज़ के कहने पर मुझे हर बार किसी दूसरे शहर या देश जाने से पहले कोविड टेस्ट करवाना पड़ा है’।
आपको बता दें कि भारत में अब तक 91,78,946 लोग इस जानलेवा वायरस की गिरफ्त से बाहर आ चुके हैं। वहीं वायरस से संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्याअ 3,83,866 रह गई है। इधर, कोरोना वायरस की वैक्सीकन पर भी तेजी से काम हो रहा है। उम्मीद की जा रही है कि देश जल्द ही कोरोना वायरस से जंग जीत जाएगा।
वर्क फ्रंट की बात करें तो मिलिंद जल्द ही ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 की सीरीज़ ‘पौरशपुर’ में नज़र आने वाले हैं।