सीधीः जिले में प्रशासनिक सख्ती का एक स्पष्ट संदेश सामने आया है। तहसील बहरी के ग्राम पंचायत पोड़ी में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर विकास मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है।

जन चौपाल जैसे महत्वपूर्ण जनसंवाद कार्यक्रम में बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर हल्का पटवारी अलका त्रिपाठी (समरदह) के निलंबन के निर्देश जारी कर दिए गए। कार्यक्रम के दौरान जब कलेक्टर ने अधिकारियों की उपस्थिति की समीक्षा की, तो इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई।
कलेक्टर ने दो टूक शब्दों में कहा कि जन चौपाल केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान का माध्यम है। ऐसे में संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है, ताकि लोगों को समयसीमा में राहत मिल सके।
उन्होंने चेतावनी भी दी कि भविष्य में यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी इस प्रकार की लापरवाही करता पाया गया, तो उसके खिलाफ और भी कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सीधी से संवाददाता ओंकार मिश्रा की रिपोर्ट