कोरोना के संकट काल में अब हर इंसान अपनी इम्युनिटी बढ़ाने में लगा हुआ है। सभी देशों के डॉक्टर ने एक बात तय कर दी है कि जिसकी इम्युनिटी अच्छी है उसे कोरोना का खतरा कम है।
उसे कोरोना हो भी गया तो वो कोरोना से जंग जीत सकता है। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यहां ये आता है कि शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए क्या सेवन किया जाए ?
इसके जवाब में बाल कृष्ण जी कहते है कि दुनिया में सिर्फ तुलसी और गिलोय ये दो ऐसी औषधि है जो शरीर की इम्युनिटी को काफी हद तक बढ़ा देती है।
वो कहते है कि जितने भी वायरस आये वो चाहे चिकनगुनिया का हो या इबोला का हो सबमें देखा गया कि तुलसी और गिलोय का सेवन करने वाले मरीजों में इसका प्रभाव कम था।
वो यह भी कहते है कि सदियों में मंदिर में चरणामृत में तुलसी देने की परम्परा चली आ रही है जो की पूर्ण वैज्ञानिक है। शरीर में जाकर तुलसी शरीर की ताकत को बढ़ा देती है।
वो कहते है कि रोज़ दस से पंद्रह तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर पीना चाहिए और इसके अलावा गिलोय का काढ़ा भी आप पी सकते है।
अगर एक दो महीने तक लगातार आप ऐसा करते है तो एक दो साल तक आपको किसी वायरस जनित बीमारी होने की संभावना नहीं होंगी।