(मेरठ से आदित्य गुप्ता की रिपोर्ट)
मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कैंपस में टिकटॉक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पांच दोस्त स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठे है। जिनमें से एक युवक पिस्टल लिए हुए हैं यह वीडियो वायरल होते ही पुलिस भी अलर्ट हो गई है।
दरअसल टिक टॉक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है दावा किया गया है कि यह वीडियो चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस के अंदर का है जिसमें 5 दोस्त एक स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठे हैं गाड़ी की वेबसाइट पर लगे एक पोस्टर से वीडियो शुरू होता है और गाड़ी के अंदर बैठे पांच दोस्तों पर जाकर खत्म होता है इनमें से एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर लहरा रहा है और इस वीडियो के बैकग्राउंड में देसी डायलॉग की आवाज आ रही है ‘ यह तो गुंडे हैं मक्का डर मैडम बड़ी मुश्किल से ढूंढे है ‘ ।
यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई है आपको बता दें कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अंदर कई बार छात्रों में आपस में गोलियां चल चुकी हैं ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि कैंपस के अंदर कैसे कोई पिस्टल लेकर चला जाता है अगर कोई अनहोनी हो जाए तो इसका जिम्मेदार कौन होगा , फिलहाल देखना यह भी होगा कि पुलिस अपनी जांच में क्या कुछ करेगी लेकिन यह वीडियो सामने आने के बाद के सवाल कैंपस सिक्योरिटी पर खड़े होने शुरू हो गए हैं ।