1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कुआं में गिरा युवक, 4 घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाला गया बाहर

कुआं में गिरा युवक, 4 घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाला गया बाहर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कुआं में गिरा युवक, 4 घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाला गया बाहर

हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के रहुला गांव में एक युवक का अचनाक पैर फिसलने से गहरे कुआं में गिरा गया। कई घंटों बाद गांव के लोगों को इस घटना के बारे में पता चला। तो वहीं लोगों ने उसी समय युवक को कुआं से बाहर निकालने के लिए जुट गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने चार घण्टे के रेस्क्यू के बाद पीड़ित युवक को कुआं से बाहर निकाला।

बता दें कि, रहुला निवासी विद्यासागर कटियार उर्फ नन्हू गिरे थे। इस घटना के बारे में एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि, गांव का निवासी मुन्नू कटियार के मकान के सामने एक गहरा कुआं है। नन्हू पीड़ित युवक को जब पड़ोस के लोगों ने देखा की वह कुआ में गिर गया है और मदद के लिए चिल्ला रहा है तो उसने शोर मचाकर आस पास के लोगों इकट्ठा किया।

लोगों ने जब उसे कुआं देखकर उसकी सहायता के लिए जुट गए और कई घंटों के बाद पीड़ित युवक को कुआं से बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद उसे पानी पिलाया और उसे पेड़ की नीचे लेटा दिया ताकि वह अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें। बाद में उसके घर छोड़कर आ गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...