बागपत के सरुरपुर गांव के एक युवक की जांच करने पर कोरोना वायरस पॉजेटिव पाया गया है, जिसकी प्रशासन ने पुष्टि की है। मामला का पता चलते ही पुलिस-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गांव में पहुंचे।
गांव पहुंच कर स्वास्थ्य विभाग युवक के माता-पिता और भाई को जिला अस्पताल में नमूने लेने के लिए भर्ती कराया है। इसके साथ ही युवक को दिल्ली रेफर करने की तैयारी चल रही है।
गांव में लोगों के आवागमन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया गया है। और पूरे गांव को सैनेटाइज कराया जा रहा है। युवक इस 19 मार्च को दुबई से बागपत लौटा था। अबतक वह कितने लोगों के संपर्क में आया, इसका पता लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गई है वहीं, डीएम बागपत की जनता से लगातार अपील कर रहे हैं कि सभी लोग घर में ही रहे।