(चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट)
चंदौली: पुलिस अधीक्षक ने दो दिन पहले सोशल मीडिया पर जनपद वासियों से अवैध कार्य करने वाले लोगों पर नकेल कसने के लिए सूचना देने की अपील किया था, जिस पर चकिया, अलीनगर एवं सदर कोतवाली के 6 लोगों ने पुलिस अधीक्षक को सूचित करके अवैध रूप से गांजा बेचने की शिकायत किया था।
सूचना पर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल द्वारा क्राइम ब्रांच के प्रभारी अभय कुमार सिंह व स्थानीय थाने के नेतृत्व गंजा तस्करों पर नकेल कसने के लिए छानबीन शुकी की। इस दौरान पुलिस ने एक दिव्यांग तस्कर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, चकिया थाने से भूरे बियार, मुराहु गुप्ता व डब्बू तथा अलीनगर से अमित विश्वकर्मा एवम सदर थाने से श्याम बाबू को लगभग 8 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। पांच तस्करों में एक दिव्यांग तस्कर भी शामिल है ।
पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि, जनता की सूचना पर पुलिस अब अपराध को रोकने के लिए तत्पर है। तत्काल सूचना मिलते ही पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई करने में जुटी है।