71वें गणतंत्र दिवस के खास मौके पर गोरखपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मंडलायुक्त जयंत नारलीकर ने तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दी।

साथ ही जयंत नारलीकर ने परेड की सलामी भी ली। इस मौके पर जिले के सभी अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक प्रवीण कुमार को सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया।

हमारे संवाददाता प्रदीप आनंद श्रीवास्तव से खास बातचीत में प्रवीण कुमार ने बताया कि, इस खास अवसर पर उन्हें सिल्वर मेडल देकर उन्हें सम्मानित किया गया है, ये उनके लिए बहुत गर्व की बात है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, मैं देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई देता हूं। देशवासियों की सुरक्षा करने के लिए हम हमेशा तैयार रहते है। जब भी लोगों को हमारी जरूरत होगी हम मदद के लिए तैयार रहेंगे।