पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के कारण संकट बढ़ रहा है। आपको बता दे कि इस वायरस के कारण पूरी दुनिया में लगभग 2 करोड़ लोग बीमार हो चुके है। वहीं 7 लाख लोग ऐसे है जिनकी मौत हो गयी है।
बीते दिन दुनियाभर में 2.62 लाख नए मामले आए, जबकि 6589 लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा कहर अमेरिका में है और यहां कोरोना की चपेट में आने वाले लोगों का आंकड़ा करीब 50 लाख पहुंच गया है।
आपको यह भी बता दे कि अकेले अमेरिका में एक लाख 60 हज़ार लोगों की मौत हुई है। बीते एक दिन में अमेरिका में कोरोना संक्रमण के 55,100 नए मामले सामने आए और 1306 लोगों की मौत हुई है।
लगभग इतने ही मामले भारत और ब्राज़ील में भी सामने आ रहे है। अमेरिका के सबसे बड़े राज्यों में से एक कैलिफॉर्निया कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। राज्य में 5 लाख 32 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले अभी तक सामने आ चुके हैं।