1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. दूरदर्शन पर बैन किया गया 32 साल पुराना गाना, शादी-महफिलों में बजता है आज भी

दूरदर्शन पर बैन किया गया 32 साल पुराना गाना, शादी-महफिलों में बजता है आज भी

...

By: Naredra 
Updated:
दूरदर्शन पर बैन किया गया 32 साल पुराना गाना, शादी-महफिलों में बजता है आज भी

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं, जो एक ही क्षेत्र में नहीं बल्कि कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर चुके हैं। ऐसी ही इला अरुण एक जानी-मानी कलाकार हैं । आपको बता दें, इला न सिर्फ अभिनेत्री हैं, बल्की कमाल की गायिका भी हैं। राजस्थानी लोक संगीत से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली कलाकार हैं।जो सबके दिलों में छाई हुई हैं। बता दें, इन्होने अपनी अनोखी आवाज से 90 के दशक में सबके दिलो पे राज किया और चर्चा में रहती थी। साल 1993 में आई फिल्म ‘खलनायक’ का ‘चोली के पीछे क्या है’, उनका सबसे चर्चित गाना रहा जो आज भी लोगों की जुबान पर है।

इस गाने को उन्होंने अल्का याग्निक के साथ गाया था और लोगो को इतना पसंद आया की इनको इस गाने के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। हालांकि, ये गाना ‘चोली के पीछे क्या है’ विवादों के घेरे में रहा। लोगों ने इस गाने को अश्लील बताया और यहा तक की इला अरुण से सार्वजनिक कार्यक्रमों में न गाने की मांग की , यहा तक की दूरदर्शन ने भी इस गाने पर बैन लगा दिया था, विवाद के बावजूद यह गाना सुपरहिट रहा और आज भी शादियों-महफिलों में बजता है।

इला अरुण ने अपनी मधुर आवाज से अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। ‘करण अर्जुन’ में ‘गुप चुप गुप चुप’, ‘हम आपके हैं कौन’ में ‘मोरनी बागा मा बोले’ (लता मंगेशकर के साथ), और ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में ‘रिंगा रिंगा’ जैसे गाने उनके करियर के बड़े हाइलाइट्स हैं।ये हि नही वल्कि इसके अलावा, उन्होंने तमिल और तेलुगू फिल्मों के गानों को भी अपनी आवाज दी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...