1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. 3 मनोचिकित्सक से इलाज करवा रहे थे सुशांत : पढ़िए जांच में क्या कहा

3 मनोचिकित्सक से इलाज करवा रहे थे सुशांत : पढ़िए जांच में क्या कहा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
3 मनोचिकित्सक से इलाज करवा रहे थे सुशांत : पढ़िए जांच में क्या कहा

14 जून को अभिनेता सुशांत ने आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद से ही उनकी मौत की जांच मुंबई पुलिस हर एंगल से कर रही है।

अब पुलिस की जांच में एक अहम खुलासा यह हुआ है कि मौत से पहले सुशांत 3 डॉक्टर्स से अपना इलाज़ करवा रहे थे। यानी 2019 के बाद से ही वो डिप्रेशन में रहने लगे थे।

पुलिस ने बताया कि इन मनोचिकित्सकों के बयान बीते तीन-चार दिन से लिए जा रहे थे। ये सभी मनोचिकित्सक सुशांत के संपर्क में थे। सुशांत इन्हीं मनोचिकित्सकों से सलाह भी ले रहे थे।

आपको बताते चले कि इस मामले में अब तक निर्देशक संजय लीला भंसाली, कॉस्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, अभिनेत्री संजना सांघी, सुशांत के मित्र संदीप सिंह।

उनकी दोस्त और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा समेत 36 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...