दुनिया भर में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। अब पूरी दुनिया में रोज़ इस वायरस से करीब दो लाख लोग संक्रमित हो रहे है। आपको बता दे, अब तक दुनिया में डेढ़ करोड़ लोग इस बीमारी की चपेट में आ गए है वही 6 लाख को अपनी जान गवानी पड़ी है।
इसके अलावा अब तक 91 लाख से ज्यादा संक्रमित लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। दुनियाभर में अभी भी 53 लाख एक्टिव केस हैं और इनका इलाज जारी है।
अमेरिका अभी भी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में सबसे ऊपर है। आपको बता दे कि यहां अब तक 40.28 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं, जबकि एक लाख 44 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।
अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 66 हजार से ज्यादा नए केस आए, जबकि 1111 लोगों की मौत हुई. वहीं ब्राजील में भी कोरोना का कहर बरकरार है।
ब्राजील में संक्रमण के मामले 21 लाख के पार पहुंच चुके हैं, जबकि 81 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। अगर इंडिया की बात करे तो यहां भी कोरोना के मामले 12 लाख को पार कर गए है।