1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ सोशल मीडिया एक्स पर युवक ने की अश्लील टिप्पणी, कोतवाली में एफआईआर दर्ज

गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ सोशल मीडिया एक्स पर युवक ने की अश्लील टिप्पणी, कोतवाली में एफआईआर दर्ज

जिला उपाध्यक्ष सहित महिला नेत्रियों ने कोतवाली में दर्ज करवाई एफआईआर।

By: Naredra 
Updated:
गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ सोशल मीडिया एक्स पर युवक ने की अश्लील टिप्पणी, कोतवाली में एफआईआर दर्ज

​पन्नाः सोशल मीडिया पर ‘लाइक’ और ‘फॉलोअर्स’ बटोरने की सनक अब एक युवक को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाली है। देश के गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक और अश्लील भाषा का प्रयोग करना पन्ना के एक युवक को भारी पड़ गया है। पन्ना पुलिस ने ‘X’ (ट्विटर) यूजर सचिन मौर्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनम यादव की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। आरोपी ने न केवल गृहमंत्री के लिए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया, बल्कि एक महिला की तस्वीर का दुरुपयोग कर सामाजिक गरिमा को भी ठेस पहुँचाई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बतादें कि  पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। फिलहाल साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश जारी है। यह घटना उन लोगों के लिए एक कड़ा सबक है जो अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर सोशल मीडिया को ‘अपशब्दों का अखाड़ा’ समझते हैं।

पन्ना से संवाददाता राजेश रावत की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...