1. हिन्दी समाचार
  2. योग और स्वास्थ्य
  3. दूध में तुलसी डालकर पीने से खत्म होगी ये बीमारियां

दूध में तुलसी डालकर पीने से खत्म होगी ये बीमारियां

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दूध में तुलसी डालकर पीने से खत्म होगी ये बीमारियां

दूध एक ऐसा तरल पदार्थ है जिसमें लगभग सभी प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें मुख्य रूप से कैल्सियम, पोटैशियम, आयोडीन, विटामिन बी 2 और विटामिन बी 12 मुख्य रूप से पाया जाता है। दूध बच्चे, बूढ़े और जवान सभी के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि दूध में तुलसी के पत्ते डालकर पीने से कई बीमारियां आपके आस पास तक नहीं भटकती।

तुलसी को औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है जो आपकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर कई रोगों से आपकी रक्षा करती है। दूध में तुलसी डालकर पीने से सेहत के साथ साथ उससे जुड़े कई फायदे पाए जा सकते हैं।

1 सुबह खाली पेट दूध में तुलसी के पत्ते डालकर पीने से हृदय संबंधी रोगों से छुटकारा पाने में काफी मदद मिलता है। इसके साथ ही किडनी में होने वाली पथरी के लिए भी दूध में तुलसी डालकर पीना अच्छा उपचार है।

2 तनाव में मददगार साबित होगा दूध और तुलसी। अगर तनाव ज्यादा है तो दूध में तुलसी के पत्तों को उबालकर रोज एक गिलास पीने से धीरे-धीरे तनाव की समस्या दूर हो जाती है।

3 सिर में दर्द या माइग्रेन की समस्या होने पर दुध में तुलसी मिलाकर पीने से काफी हद तक राहत मिलेगा। जब भी माइग्रेन का दर्द हो तो इसे पी सकते हैं, रोजाना इसका सेवन करने से आपकी समस्या भी खत्म हो सकती है।

4 दमा के मरीजों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। खास तौर से मौसम में बदलाव होने पर होने वाली सांस संबंधी समस्याओं से बचने के लिए दूध और तुलसी का यह मिश्रण बेहद लाभकारी होता है।

5 तुलसी में कैंसर कोशिकाओं से लड़ने का गुण होता है। इसका सेवन करने से कैंसर से बचा जा सकता है। इसके अलावा सर्दी के कारण होने वाली सेहत समस्याओं में भी यह कारगर उपाय साबित होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...