1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर पहुंचे योगी: स्कूल का किया लोकार्पण

गोरखपुर पहुंचे योगी: स्कूल का किया लोकार्पण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गोरखपुर पहुंचे योगी: स्कूल का किया लोकार्पण

{ गोरखपुर से प्रदीप आनंद की रिपोर्ट }

आज से CM योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर है और आज सुबह १० बजे वो तय कार्यक्रम के अनुसार शहर आ गए, उन्होंने पहले गैलेंट समूह की ओर से सहजनवां के ग्राम बसिया गांव में स्कूल का लोकार्पण किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामसभा लुचई में विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में मैं गैलेंट इस्पात को इन विकासपरक लोकल्याणकारी योजनाओं के लिए बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से बहुत से बड़े-बड़े कार्य हो सकते हैं। यह अच्छी दिशा में किया जाने वाला एक प्रयास है। हमारी ऊर्जा के प्रतीक युवाओं के लिए भी विभिन्न कार्यक्रम प्रदेश सरकार द्वारा लागू किए गए हैं।

2.51 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराई गईं। 40 लाख से अधिक युवाओं को प्रदेश में हुए निवेश या परम्परागत उद्यम में रोजगार के साथ जोड़ा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में बेसिक शिक्षा परिषद के 1.8 करोड़ बच्चों को दो यूनिफॉर्म, बैग, किताबें, स्वेटर, जूते, मोजे आदि सरकार उपलब्ध करा रही है। गांवों के विकास हेतु पर्याप्त धनराशि का व्यवस्थित उपयोग करते हुए जनता के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराईं जा रही हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...