रविवार को खेले गए महिला विश्वकप के फाइनल में भारत को 85 रन से मैच में हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को शिकस्त देते हुए पांचवी बार इस खिताब को अपने नाम करके रिकॉर्ड बनाया है। तो वहीं भारतीय टीम को उपविजेता की ट्रॉफी से ही संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही टीम इंडिया का महिला टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना रविवार को अधूरा रह गया।
फाइनल में मिली हार के बाद विराट से लेकर कई अन्य दिग्गज क्रिकेटरों ने टीम इंडिया का हौंसला बढ़ाया वहीं भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने बढ़िया खेला और फाइनल में हम पर भारी पड़ी। उन्होंने कहा, खेल में हार-जीत लगी रहती है। लेकिन महिला टीम ने शानदार काम किया।
इतना ही नहीं गांगुली ने ट्वीट कर लगातार दो वर्ल्ड कप फाइनल हारने का दुख भी जताया। उन्होंने कहा, ‘बहुत अच्छे भारतीय महिला टीम। लगातार दो वर्ल्ड कप फाइनल, लेकिन हम हार गए। आप शानदार रहीं। हम एक दिन वहां जरुर पहुंचेंगे।