महिला टी-20 विश्व कप 21 फरवरी से शुरू ऑस्ट्रेलिया में शुरू होगा। पहला मैच भारत और गत चैम्पियन तथा चार बार के विजेता ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेला जाएगा।

इससे पहले रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला अभ्यास मैच बारिश के चलते बिना कोई गेंद फेंके रद्द हो गया। भारी बारिश के कारण एलेन बॉर्डर फील्ड पर होने वाला यह मुकाबला टॉस के बिना ही रद्द हो गया।

अब 18 फरवरी को दूसरे अभ्यास मैच में भारत का मुकाबला वेस्टइंडीज से होगा। अन्य अभ्यास मैचों में इंग्लैंड ने एडिलेड में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया।

ऑस्ट्रेलिया की अंतिम चरण की तैयारियों को भी झटका लगा, जब शनिवार को यहां वेस्ट इंडीज के खिलाफ उसका अभ्यास मैच भी मैदान गीला होने के कारण रद्द हो गया था। बांग्लादेश का वर्ल्ड कप में पदार्पण कर रहे थाइलैंड के खिलाफ मुकाबला भी रद्द हो गया।