1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. क्या खत्म हो जाएगा धोनी का क्रिकेट करियर?

क्या खत्म हो जाएगा धोनी का क्रिकेट करियर?

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
क्या खत्म हो जाएगा धोनी का क्रिकेट करियर?

बीसीसीआई ने जबसे अपनी सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की है तबसे धोनी के फैंस के जहन में बस एक ही सवाल चल रहा है कि क्या अब धोनी का क्रिकेट करियर खत्म हो जाएगा? बीसीसीआई की सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में धोनी का नाम ना होने के कारण सब हैरान हैं। एक बार फिर से धोनी के करियर पर सवाल खड़े होने लहे हैं। सब फैंस सिर्फ एक ही सवाल पूछ रहे हैं क्या धोनी का करियर खत्म हो गया?

पिछले साल वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के बाद से धोनी ने एक भी मैच नहीं खेला है। जबकि टीम इंडिया ने इस दौरान कई वनड़े, टी20 और टेस्ट मैच खेले हैं। धोनी के पूरी तरह से गायब होने की वजह से सबको लगने लगा है कि उनका करियर अब खत्म हो जाएगा। लेकिन कुछ दिन पहले धोनी ने एक बयान दिया, कि कोई भी मैच खेलने का सवाल उनसे जनवरी के बाद ही पूछे।

बासीसीआई ने गुरूवार को अपनी सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की है, जिसमे उन सभी 27 खिलाड़ियों के नाम हैं जो भारतीय टीम के लिए सभी फॉर्मेटों में खेलते हैं। ग्रेड A+ की सूची में तीन खिलाड़ियों कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रखा गया है, जिनको 7 करोड़ रूपए सालाना मिलेंगें।

जबकि पिछले साल की सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में धोनी का नाम ग्रेड A में रखा गया था। फिलहाल धोनी क्रिकेट से दूर हैं और अपने करियर के बारे में चुप्पी साधे हुए हैं। कुछ दिन पहले टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने अपने बयान में कहा था कि धोनी जल्द ही वनडे क्रिकेट से सन्यास ले सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...