वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच चल रही 2 मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में आज वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 25 रनों से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। बता दे, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज टीम ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 197 रनों का लक्ष्य रखा। 20 ओवर में वेस्टइंडीज ने 4 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। वेस्टइंडीज की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सिमंस ने नाबद 67 रनों की पारी खेली।
197 रनों के जवाब में श्रीलंकाई टीम 171 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कुशल परेरा ने सबसे ज्यादा 66 रनों पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। वेस्टइंडीज टीम की तरफ से ओशाने थॉमस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 28 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए।
वही थॉमस को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। बता दें, कि वेस्टइंडीज की तरफ से टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाले थॉमस तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।