1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. किंग ऑफ़ पॉप माइकल जैक्सन ने राज ठाकरे को क्यों दिए चार करोड़, क्या थी वजह, पढ़ें

किंग ऑफ़ पॉप माइकल जैक्सन ने राज ठाकरे को क्यों दिए चार करोड़, क्या थी वजह, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
किंग ऑफ़ पॉप माइकल जैक्सन ने राज ठाकरे को क्यों दिए चार करोड़, क्या थी वजह, पढ़ें

किंग ऑफ़ पॉप के नाम से मशहूर माइकल जैक्सन ने जब अपने एजेंट से इस बारे में पूछा तो वह कुछ ख़ास नहीं बता सका। फिर जैक्सन ने थोड़ा रुकते हुए कहा, ‘मैंने सुना है कि उसका अंकल बड़ा आदमी है, जो हमेशा अपने पास रिमोट कंट्रोल रखता है।’

यह क़िस्सा है 1996 का, जब माइकल जैक्सन ने मुंबई में एक कंसर्ट किया था। कई लोग आज भी इस बात पर हैरानी जताते हैं कि आख़िर क्यों उन्होंने म्यूज़िक इवेंट की कमाई से राज ठाकरे को चार करोड़ रुपये दे दिए।

बताते हैं कि शुरुआत में जैक्सन एक रुपये भी देने को तैयार न थे, लेकिन उनके एजेंट ने उन्हें बड़े अलग अंदाज़ में मना लिया। एजेंट ने उन्हें बताया कि ‘शिव उद्योग सेना’ नाम से राज का संगठन है, जो महाराष्ट्र के 27 लाख बेरोज़गार युवकों के लिए काम करता है।

इवेंट का वह पैसा उन लोगों पर खर्च होगा। तब जैक्सन ने पूछा कि क्या वे 27 लाख उसके फैंस हैं। एजेंट ने कहा, ‘हैं तो नहीं, लेकिन बन सकते हैं।’ यह सुनते ही जैक्सन ने बिना कुछ सोचे पैसे देने के लिए हां बोल दिया।

24 साल पहले माइकल जैक्सन का मुंबई आना दोबारा चर्चा में है। ऐसा सिर्फ़ इसलिए नहीं कि उन्होंने पहली और इकलौती बार भारत के किसी शहर में अपना यादगार शो किया था, बल्कि इसलिए भी कि तमाम तरह के विवादों से घिरे जैक्सन की ज़िंदगी के कुछ विवाद उनके इस मुंबई शो से भी जुड़े हैं। जैक्सन शिवसेना की नींव रखने वाले बाल ठाकरे के बुलावे पर मुंबई आए थे।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...