रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
नई दिल्ली: शादी एक ऐसा बंधन है जिसमें दो लोग नहीं बल्कि दो परिवारों का मिलन होता है। चाहें कोई भी धर्म हो पर शादी के समय कई तरह की रस्में निभाने की परंपरा है। हर रस्म का अपना एक अलग महत्व होता है। वहीं बात करें अगर इंडियन शादी की तो इसमें सुहागरात भी एक रस्म मानी जाती है। सुहागरात एक ऐसी रस्म होती है जिसमें पति-पत्नी अपने वैवाहिक जीवन का पहला पड़ाव साथ निभाने की ओर कदम रख लेते है। इस दिन दुल्हे के दूध पीने की परंपरा काफी पुरानी है। लेकिन क्या आप जानते हैं, सुहागरात पर दूल्हे के दूध पीने के पीछे वैज्ञानिक कारण क्या है। अगर नहीं तो आइये आपको समझाते हैं क्या है इसके पीछे का वैज्ञानिक महत्व-
हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में सुहागरात का सीन फिल्माया गया है जिसमें आपने देखा होगा कि दुल्हा-दुल्हन की सेज को फूलों से सजाया जाता है साथ ही कमरे में एक दूध का गिलास भी रखा होता है। दरअसल, सुहागरात में पिया जाने वाला ये दूध खास तरीके से बनाया जाता है , जो कि दुल्हे के लिए होता है। इस दूध में केसर, हल्दी, चीनी, काली मिर्च पाउडर, बादाम और सौंफ मिलाकर इस दूध को उबाला जाता है और फिर गुनगुना कर के इसे दुल्हे को दिया जाता है।
दूध में मिली सामग्री से होता है ये असर-
सुहागरात वाले दिन दिए जाने वाले दूध में मिठास के लिए चीनी नहीं मिलाया जाता। बल्कि इसमें नेचुरल स्वीटनर का इस्तेमाल होता है। दूध में शहद, मिश्री या मुनक्का डाला जाता है। इससे मिठास भी बढ़ती है और पौष्टिकता भी।
दूध में सेरोटोनिन नाम का तत्व होता है जिससे दिमाग शांत होता है। शादी में इतनी रस्मों और खासकर नए रिश्ते में प्रवेश करने के प्रेशर से दूल्हा और दुल्हन दोनों बैचैन हो जाते हैं। दूध पीने से उनका दिमाग शांत होता है।
दूध में प्रोटीन होता है जो मसल्स के निर्माण में सहायक होता है। शादी की रस्में कई हफ़्तों से शुरू हो जाती हैं। ऐसे में इस दूध को पीने से दोनों की थकान मिट जाती है।
इस दूध को पीने से सेक्सयुअल हार्मोन्स भी बढ़ते हैं। दूध में मौजूद प्रोटीन की मदद से टेस्टोस्टेरॉन और एस्ट्रोजन नामक दो सेक्स हॉरमोन भी बनते हैं। इसलिए दूल्हे को दूध और बादाम का प्रोटीन से भरा मिश्रण दिया जाता है।
शादी के प्रेशर में कई बार दूल्हा-दुल्हन का पाचन तंत्र भी बिगड़ जाता है। ये दूध उनके पाचन क्रिया के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है।
साथ ही इस दूध में मौजूद विटामिन D से दिमाग में सेरोटिन नाम का हार्मोन बनता है। इस हार्मोन से मूड अच्छा होता है। साथ ही भूख और नींद भी अच्छी आती है। इसे पीते ही थकान एकदम से दूर हो जाती है। ऐसे में कपल एक-दूसरे से बात कर पाते हैं।
हल्दी, सौंफ और काली मिर्च डालने की वजह से इस दूध के गुण बढ़ जाते हैं। इन्हें मिलाने से एंटी-बैक्टेरियल और बिमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने वाले तत्व आ जाते हैं। पहली बार संबंध बनाने पर इन्फेक्शन का खतरा भी ये दूध कम कर देता है।