रणवीर शौरी इन दिनों अपनी अपकमिंग वेबसीरीज ‘हाई’ को लेकर सुर्खियों में हैं। ड्रग्स माफिया पर बनी ये फिल्म ऐसे वक्त पर रिलीज हो रही है।
https://www.instagram.com/p/CGKvyEal9ql/
जब सोशल मीडिया से लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में ड्रग्स को लेकर चर्चा हो रही है। साथ ही बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर बवाल मचा हुआ है और कई फिल्मी सितारों से एनसीबी ने पूछताछ भी की है।
इतना ही अब रणवीर शौरी ने तो यहां तक कह दिया है कि मारिजुआना को अब भारत में लीगल कर देना चाहिए यानी इसकी बिक्री से रोक हटा देनी चाहिए।
रणवीर शौरी के इस बयान से वो एक बार फिर खबरों में आ गए हैं। अपनी अपकमिंग वेबसीरीज के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि ड्रग्स का चलन सिर्फ बॉलीवुड पार्टियों में ही नहीं है।
https://www.instagram.com/p/CFYTwE5FgS1/
जबकि कई सामान्य पार्टियों में भी इसका चलन है। साथ ही उन्होंने इसे लीगल करने की पैरवी भी की। एक्टर ने हाल ही में बातचीत में कहा, ‘मुझे लगता है कि बॉलीवुड में ड्रग्स का इस्तेमाल उतना ही होता है जितना आम तौर पर सोसाइटी में हो रहा है। मैंने कई नॉन-बॉलीवुड पार्टियों में भी ड्रग्स देखे हैं।
https://www.instagram.com/p/CEuA4J2l-al/
बता दें कि हाल में ही रणवीर शौरी की वेब सीरीज ‘हाई’ MX Player पर रिलीज हुई है। यह सीरीज पूरी तरह ड्रग्स के काले कारोबार उससे फायदा उठाते सिंडिकेट के एक अन्य पहलू को उजागर करती है। इस सीरीज में कुणाल खेमू भी अहम भूमिका में नज़र आ रहे हैं।