1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. माता सीता की बहन उर्मिला क्यों सोती रही 14 वर्षों तक ? जानिये

माता सीता की बहन उर्मिला क्यों सोती रही 14 वर्षों तक ? जानिये

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
माता सीता की बहन उर्मिला क्यों सोती रही 14 वर्षों तक ? जानिये

रामायण एक ऐसा ग्रन्थ है जिसमें एक मनुष्य के जीवन से जुड़ी हर घटना का जिक्र है, आपके जीवन का कोई भी ऐसा हिस्सा नहीं होगा जो वाल्मीकि रामायण में कवर नहीं हुआ हो। आज हम आपको बताने वाले है माता सीता की बहन उर्मिला के बारे में।

जब स्वयंवर में माता सीता ने राम जी को चुना तो साथ में ही उर्मिला जी, लक्ष्मण जी से ब्याह दी गयी। जब राम जी को वनवास मिला तो सीता जी ने उनके साथ जाने की जिद की लेकिन राम जी ने कहा की तुम यही रहकर कौशल्या जी की सेवा करो लेकिन माता सीता ने कहा की पति के बिना मेरा क्या जीवन ? सीता जी नहीं मानी और राम जी को उन्हें अपने साथ ले जाना पड़ा।

इसके बाद छोटे भाई लक्ष्मण जी ज़िद पर अड़ गए की मैं भी आपके साथ वन जाऊंगा, आपकी और भाभी की सेवा करुँगा, आखिर राम जी क्या करते ? उन्हें भी साथ ले गए जिसके बाद उर्मिला के पिता अयोध्या आए और अपने साथ ले जाने की जिद करने लगे। उन्हें लगा की जब अपनी मां और सखियों के साथ रहेगी तो पति का कुछ वियोग कम होगा लेकिन उर्मिला जी नहीं गयी।

दरअसल इस घटना के पीछे बड़ा गहरा राज़ छिपा है, दरअसल रावण से भी अधिक समस्या उसके पुत्र यानी इंद्रजीत को मारने में होनी वाली थी। क्यूंकि उसे यह वरदान मिला हुआ था की तुम्हे वही मार सकता है जो लगातार 14 सालों तक नहीं सोया हो, ये कैसे सम्भव होता ? वही इंद्रजीत की पत्नी इतनी पतिव्रता थी की उसे मारना संभव नहीं होता था। ऐसे में लक्ष्मण जी राम जी की सेवा में लगे रहे और 14 साल तक सोये ही नहीं ! उसी दौरान इंद्रजीत की पत्नी का बल कम करने के लिए उर्मिला 14 वर्षों तक सोती रही।

वो 14 वर्षों तक सोती रही जिसके कारण उसने किसी पुरुष तो देखा ही नहीं वही उधर लक्ष्मण जी नहीं सोये और आख़िरकार इंद्रजीत का वध हुआ। ये कितनी बड़ी घटना थी उसका अंदाज़ा आप इसी से लगा सकते है की जैसे ही इंद्रजीत के मरने का समाचार मिला रावण सिंहासन से गिरते गिरते भूमि पर आ पड़ा। आज भी संसार के महाबली योद्धाओं में इंद्रजीत का नाम आता है वही लक्ष्मण और उर्मिला भी अपने इस अखंड तप के कारण इतिहास के पन्नों में अमर हो गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...