1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. किसे मिलेगी उत्तराखंड की सत्ता? 10 मार्च को होगा फैसला

किसे मिलेगी उत्तराखंड की सत्ता? 10 मार्च को होगा फैसला

उत्‍तराखंड में 14 फरवरी को लोकतंत्र के महापर्व पर अपनी भागीदारी निभा चुकी जनता को अब नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। सोमवार शाम को एक्जिट पोल आने के बाद जनता जर्नादन का इतंजार ज्‍यादा बढ़ गया है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
किसे मिलेगी उत्तराखंड की सत्ता? 10 मार्च को होगा फैसला

उत्‍तराखंड में 14 फरवरी को लोकतंत्र के महापर्व पर अपनी भागीदारी निभा चुकी जनता को अब नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। सोमवार शाम को एक्जिट पोल आने के बाद जनता जर्नादन का इतंजार ज्‍यादा बढ़ गया है।

आगामी 10 मार्च को उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। पांच राज्‍यों यूपी, उत्‍तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा सात चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। उत्‍तराखंड में दूसरे चरण 14 फरवरी को मतदान हुआ। उत्‍तराखंड में केवल एक ही चरण में मतदान संपन्‍न हुआ, जिसके नतीजे गुरुवार को सामने आने वाले हैं। वर्तमान सरकार का कार्यकाल 18 मार्च को समाप्‍त हो रहा है

उत्‍तराखंड में 70 सीटों के लिए मतदान हुआ। वहीं राज्‍य में भाजपा और कांग्रेस प्रमुख पार्टियां हैं। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने खटीमा और पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत ने लालकुआं से चुनाव लड़ा। इन चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी भी राज्‍य में सक्रिय रही। पार्टी ने कर्नल (रिटा) अजय कोठियाल को मुख्‍यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया। कर्नल (रिटा) अजय कोठियाल ने गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ा।

अन्‍य राज्‍य की बात करें तो यूपी में सात फरवरी से सात मार्च तक सात चरणों में मतदान हुआ। पंजाब में 20 फरवरी को, गोवा में 14 फरवरी को, मणिपुर में 28 फरवरी और पांच मार्च को मतदान हुआ।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...