1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. मोहिनी एकादशी कब है ? जानिये विष्णु के इस अवतार की कथा

मोहिनी एकादशी कब है ? जानिये विष्णु के इस अवतार की कथा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मोहिनी एकादशी कब है ? जानिये विष्णु के इस अवतार की कथा

भगवान विष्णु को जग का पालनहार कहा जाता है। मान्यता है कि भगवान विष्णु की पूजा एकादशी वाले दिन की जाए तो वो और प्रसन्न हो जाते हैं। हर माह में 2 बार एकादशी तिथि पड़ती हैं। एक कृष्ण पक्ष में और एक शुक्ल पक्ष में। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी तिथि बेहद ही शुभ होती है। 

इस साल मोहिनी एकादशी का व्रत 3 मई को पड़ रहा है। जिसमें लोग भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करेंगे। इस दिन भगवान विष्णु ने समुद्र मंथन से निकले अमृत कलश को बचाने के लिए मोहिनी रूप लिया था। कहा जाता है कि इस दिन उपवास रखने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। 

कथाओं के अनुसार समुद्र मंथन के बाद जब अमृत पीने के लिए देवता और दानवों के बीच विवाद छिड़ गया था, तब भगवान विष्णु ने सुंदर नारी का रूप धारण कर देवता और दानवों के बीच में पहुंच गए। 

विष्णु भगवान के इस रूप से मोहित होकर दानवों ने अमृत का कलश उन्हें सौंप दिया। मोहिनी रूप धारण किए हुए भगवान विष्णु ने सारा अमृत देवताओं को पिला दिया। इससे देवता अमर हो गए। जिस दिन भगवान विष्णु मोहिनी रूप में प्रकट हुए थे उस दिन एकादशी तिथि थी।

03 मई, रविवार सुबह 09 बजकर 9 मिनट से तिथि आरंभ होगी जो कि 04 मई, रविवार सुबह 06 बजकर 12 मिनट खत्म होगी। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...