1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. अचानक हुई तेज बारिश और भयंकर ओलावृष्टि से गेंहूं की फसल बर्बाद, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

अचानक हुई तेज बारिश और भयंकर ओलावृष्टि से गेंहूं की फसल बर्बाद, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

किसानों के सामने अब आर्थिक संकट गहरा गया है, क्योंकि उनकी पूरी मेहनत कुछ ही पलों में खराब हो गई।

By: Naredra 
Updated:
अचानक हुई तेज बारिश और भयंकर ओलावृष्टि से गेंहूं की फसल बर्बाद, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

श्योपुर जिले की कई तहसीलों और गांवों में अचानक मौसम खराब हो गया। तेज बारिश होने लगी और भारी ओलावृष्टि से किसानों के खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

कराहल क्षेत्र के सेसईपुरा गांव में मौसम की मार एक बार फिर किसानों पर भारी पड़ती नजर आई है। तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में कटाई के लिए तैयार रखी गेहूं की फसल पर अचानक आए ओलों ने भारी नुकसान पहुंचाया। बेमौसम बारिश और ओलों ने खेतों में पड़ी फसल को बर्बाद कर दिया है।

किसानों के सामने अब आर्थिक संकट गहरा गया है, क्योंकि उनकी पूरी मेहनत कुछ ही पलों में खराब हो गई। अभी भी लगातार मौसम खराब बना हुआ है। इस बे-मौसम बारिश और ओलों की मार का सेसईपुरा श्योपुर, ढौढर, विजयपुर सहित कई गांवों में अधिक असर देखने को मिला।

श्योपुर से संवाददाता जेपी शर्मा की रिपोर्ट

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...