1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. सूर्य ग्रह अशुभ हो तो क्या परिणाम होते है ? जानिये सूर्य ग्रह के दान

सूर्य ग्रह अशुभ हो तो क्या परिणाम होते है ? जानिये सूर्य ग्रह के दान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सूर्य ग्रह अशुभ हो तो क्या परिणाम होते है ? जानिये सूर्य ग्रह के दान

ज्योतिष में 9 ग्रह है और हर ग्रह कुंडली में अपने स्वभाव के अनुसार फल करता है, ग्रह अगर शुभ होता है तो शुभ फल करता है वही अशुभ हो तो कष्ट देता है ऐसे में ग्रह का क्या दान करे ! शास्त्रों में लिखा गया, किसी भी ग्रह को अनुकूल करने या उसके अशुभ फल में कमी करने के लिए उसके जो कारक तत्व है उसका दान करना चाहिए।

सूर्य ग्रह कुंडली में राजा है। मेष राशि में वो उच्च के होते है वही सिंह राशि उनकी राशि है। शुक्र की तुला में वो नीच होते है। सूर्य ग्रह पहले, छटे भाव का कारक है। सूर्य से उच्च पद, सामाजिक मान सम्मान, पिता की सेहत, सरकारी लोगो से संबंध, हड्डियां, शरीर की मजबूती आदि विचार किये जाते है वही परम्पराओं का पालन भी इसी ग्रह से देखा जाता है।

सूर्य ग्रह जब शुभ हो तो जातक का शरीर लम्बा चौड़ा होता है। उसकी हड्डिया मजबूत होगी। उसे अपने पिता का सहयोग मिलता है। वह पिता के नाम को आगे लेकर जाता है। सरकारी नौकरी होती है वही राजा के मित्रों से उसके संबंध बनते है। सूर्य ग्रह शुभ हो तो जातक शेर की भांति तुरंत निर्णय लेता है। ना नुकर नहीं करता। सैंकड़ो की संख्या में लोग उसका आदेश मानते है।

वही सूर्य अगर नीच राशि में हो, पाप ग्रहों से पीड़ित हो, ग्रहण योग में हो तो जातक को इसके शुभ फल प्राप्त नहीं होते। शत्रु अधिक होते है। बार बार बीमार होता है। पिता से मतभेद रहते है। काम बनते बनते रुक जाते है। समाज में नाम नहीं होता। सरकारी नौकरी नहीं लगती ना ही सरकार से कोई लाभ होता है।

अगर आपको ऐसे अशुभ परिणाम मिल रहे हो तो आप सूर्य ग्रह के दान करे , हर रविवार को नवग्रह मंदिर में जाकर गेंहू का दान करे। आम और गुड़ भी दान कर सकते है। इसके अलावा रोज़ तांबे के लोटे में जल ले और “ॐ सूर्याय नम: ” का जाप करते हुए भगवान सूर्य नारायण को अर्पित करे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...