1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. दिल्ली-NCR में गर्मी का कहर, 40 डिग्री सेल्सियस है तापमान

दिल्ली-NCR में गर्मी का कहर, 40 डिग्री सेल्सियस है तापमान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली-NCR में गर्मी का कहर, 40 डिग्री सेल्सियस है तापमान

दिल्ली-NCR में रहने वाले लोगों को आने वाले 3-4 दिनों तक चिलचिलाती और उमस वाली गर्मी को झेलना होगा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। तापमान अगले 3 से 4 दिन तक 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बने रहने की संभावना है।

सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। पालम और पूसा में अधितकतम तापमान क्रमश: 43.2 डिग्री और 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 35 से 73 फीसदी के बीच रहा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...