1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. इंडिया के लिए ओपनिंग करने वाले वसीम जाफर ने क्रिकेट को कहा अलविदा

इंडिया के लिए ओपनिंग करने वाले वसीम जाफर ने क्रिकेट को कहा अलविदा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इंडिया के लिए ओपनिंग करने वाले वसीम जाफर ने क्रिकेट को कहा अलविदा

कभी टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने वाले क्रिकेटर वसीम जाफर ने शनिवार को खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी। बता दे, वसीम ने 41 साल की उम्र में क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। साल 2000 में टीम इंडिया में डेब्यू करने वाले वसीम ने टीम के लिए 31 टेस्ट मैच खेले है। इन 31 मैचों में जाफर ने एक दोहरा शतक, 5 शतक औक 11 अर्धशतक लगाते हुए 1944 रन वनाए है।

बात अगर वसीम के वनड़े करियर की करे तो जाफर को सिर्फ 2 वनड़े मैच ही खेलना का मौका मिला। साल 2008 में वसीम ने आखिरी बार भारत के लिए मैच खेला था जिसके बाद से वसीम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक्टिव हो गए। बात अगर वसीम के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी की करें तो साल 2006 में जाफर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 212 रनों का पारी खेली थी।

वसीम ने अपने करियर में कुल 434 मैच जिसमें टेस्ट, वन-डे, प्रथम श्रेणी, लिस्ट ए है खेलते हुए 72 शतक और 26 हजार 213 रन बनाए। वसीम ने 41 साल की उम्र में 150 रणजी मैच खेलने वाले भारत के पहले और इकलौते क्रिकेटर बने। तो वहीं साल 2018 में रणजी ट्रॉफी के इतिहास में 11000 रन बनाने वाले वसीम पहले क्रिकेटर बने थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...