1. हिन्दी समाचार
  2. लाइफस्टाइल
  3. टहलने से फायदा होगा पर वजन कम नहीं होगा: पढ़िए रिसर्च रिपोर्ट

टहलने से फायदा होगा पर वजन कम नहीं होगा: पढ़िए रिसर्च रिपोर्ट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
टहलने से फायदा होगा पर वजन कम नहीं होगा: पढ़िए रिसर्च रिपोर्ट

आज के समय में हर व्यक्ति को अपनी फिटनेस की चिंता है और लोग अपनी सेहत को लेकर कई तरह के प्रयोग करते है, कोई जिम जाता है तो कोई दौड़ लगाता है वही कोई रोज़ कई किलोमीटर चलता है और सोचते है की इससे हमारा वजन घट जाएगा लेकिन ऐसा नहीं होता है।

हाल ही में हुए एक ऐसे ही अध्ययन में कुछ चौंकाने वाली जानकारी सामने आयी है, इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर आप रोज़ वाक करते है और सोचते है कि उनका वजन घट जाएगा तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है।

दरअसल बृगम यंग यूनिवर्सिटी में हुए शोध के अनुसार रोजाना 10 से 15 हजार कदम चलने से भी वजन कम नहीं होता। 120 विद्यार्थियों को इस शोध के तहत हफ्ते में 6 दिन 15 हजार स्टेप्स चलने को कहा गया।

6 महीने बाद रिसर्चर्स ने निष्कर्ष दिया कि अगर औसत वॉक से ज्यादा भी कोई व्यक्ति वॉक करता है तब भी उसका वजन आसानी से नहीं घटता। इतने समय में रोजाना वॉक करने के बावजूद उन विद्यार्थियों के वजन में वृद्धि देखने को मिली।

शोध के मुख्य लेखक ब्रूस बेली के मुताबिक अकेले एक्सरसाइज करने से आप वजन नहीं घटा सकते। हालांकि, टहलने के कई दूसरे फायदे हैं जिससे शारीरिक एक्टिविटीज बढ़ती हैं। इसके अलावा, टहलने से आप अपने खाली समय का बेहतर तरीके से उपयोग कर सकते हैं। वजन घटाने में न सही लेकिन प्रतिदिन वॉक करने से आपके शरीर पॉजिटिव प्रभाव पड़ेगा।

इसके अलावा एक और चीज़ जो ध्यान देने वाली है वो यह है कि सिर्फ चलना पर्याप्त नहीं होता है, कई बार आपके खान पान का भी बहुत असर पड़ता है की आपका वजन कम होगा या नहीं ! इसलिए अगर आप ऐसा कुछ करने की सोच रहे है या करने जा रहे है तो किसी हेल्थ एक्सपर्ट और डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

नोट- यह खबर रिसर्च पर आधारित है, कोई भी व्यायाम करने से पहले संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...