रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
नई दिल्ली: आज की इस भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में महिलाएं भी पुरुषों की तरह काम करने जाती है। ऑफिस के साथ-साथ घर का काम संभालने में महिलाएं इतनी बिजी हो जाती है कि खुद पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पाती है। ऐसे में उनके चेहरे पर उनकी उम्र झलकने लगती है। भागदौड़ करते-करते उनका चेहरा ढल जाता है। लेकिन आज हम आपको ऐसा नुस्खा बताएंगे जिससे आप ढलती उम्र के बाद भी जवां दिखने लगेंगी।
अपने बिजी शेड्यूल से बस 15 मिनट आप सिर्फ खुद के लिए निकाले फिर देखिए कमाल। इन 15 मिनट में आपको कुछ ज्यादा मुश्किल टास्क नहीं करना बस सिंपल वॉक करनी है। जी हां सिर्फ 15 मिनट की वॉक का कमाल आप खुद महसूस कर पाएंगी। आपको खाना खाने के बाद बस 15 मिनट वॉक करना होगा। आप घर में है या ऑफिस कहीं भी हो आप अंदर ही वॉक कर सकती है।
खाने के बाद तुरंत बैठना नहीं है आपको जबकि अपनी बॉडी को मूव करना है। एक महीने तक ऐसा करने से आपको खुद में बदलाव महसूस होने लगेगा।
खाने के बाद वॉक करने से एक तो आपका खाना पचेगा दूसरा आपका मोटापा नहीं बढ़ेगा तीसरा आपके चेहरे पर भी निखार आयेगा।
अब ये तो आपने सुना ही होगा कि पेट सही तो सब सही। तो अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद बैठ जाते है तो इससे कई समस्या पैदा हो जाती है। इसीलिए कभी भी खाना खाने के तुरंत बाद ना बैठे जबकि रोजाना सिर्फ 15 मिनट वॉक कर अपना डाजेशन सिस्टम ठीक करें।