कोरोना काल के बाद अब सिनेमाघरों में रौनक दिखाई दे रही है। काफी लम्बें अरसे से सिनेमाघरों में तालियों की गूँज गायब थी। साल 2021 में साउथ के दो बड़े सुपरस्टार्स की फिल्म ने काफी धूम मचाई है। फिल्म के रिलीज़ होते ही इस मूवी में सिनेमाघरों में अपनी ताक जमा दी है।
सुपरस्टार थलपति विजय और विजय सेतुपती की फिल्म ‘विजय द मास्टर’ रिलीज़ हो चुकी है और कोविड-19 जैसी स्थिति के बाद भी सिनेमाघरों में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म की सक्सेस न केवल भारत तक ही सीमित है, बल्कि ऑस्ट्रेलिया और यूएई जैसे देशों में भी ‘विजय द मास्टर’ फिल्म ने सिनेमाघरों में धूम मचाकर रख दी।
बता दें, ऑस्ट्रेलिया जैसे देश में विजय सेतुपति और थलपति विजय की फिल्म ने पहले दिन करीब 2,48,000 डॉलर की कमाई की है। इसके जरिए फिल्म ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी दक्षिण भारतीय फिल्म बनी है।
बॉक्स ऑफिस इंडिया ने भी इस बात को माना है कि फिल्म ‘मास्टर’ पिछले साल अगस्त में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘टेनेट’ को भी पीछे छोड़ सकती है।
वहीं, भारत में विजय द मास्टर फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी पागलपन दिख रहा है। यहां तक कि इस फिल्म के लिए कई शहरों में तो लोगो ने टिकट एडवांस में ही बुक कर ली है। इस फिल्म के तमिल वर्जन के लिए मुंबई और दिल्ली जैसे हिंदी प्रदेश में भी काफी क्रेज देखने को मिला।
It's a #Tsunami at the #BO… #MasterFilm has a FANTABULOUS START… Only goes to prove *yet again*: Give the audience what THEY want to watch and they will never disappoint you… Charm of watching a wellmade entertainer on big screen will never diminish. #Master #MasterPongal pic.twitter.com/2dwgyROAmn
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 13, 2021
फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने अपने ट्वीट में लिखा, “मास्टर ने लाजवाब शुरुआत की है। उसने दर्शकों को वह दिया, जो वह देखना चाहते थे और वह आपको निराश भी नहीं होने देंगे।”